विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Rain Alert: उत्तर बिहार में 16 और 17 मई को बारिश की संभावना, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Published: Fri, 15 May 2026 07:01 PM (IST)

उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले चार दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, ...और पढ़ें

उत्तर बिहार में 16 और 17 मई को बारिश की संभावना, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी (AI Generated Image)

उत्तर बिहार में 16 और 17 मई को बारिश की संभावना, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पूसा। उत्तर बिहार के कई जिलों में गरज वाले बादल बनने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव को लेकर किसानों को भी आवश्यक कृषि सलाह जारी की गई है।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 16 एवं 17 मई को उत्तर बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

कितना रहेगा तापमान?

पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 14 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

किसानों के लिए सलाह

वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे धान की नर्सरी की तैयारी शुरू करें तथा खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार रखें, ताकि मौसम अनुकूल होने पर खेती कार्य समय पर किया जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में 20 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में आंधी का कहर: घर पर गिरा पीपल का पेड़, दबने से महिला की मौत; 4 घायल