Move to Jagran APP

राष्ट्रीय समता पार्टी में विभिन्न पदों पर मनोनयन

राष्ट्रीय समता पार्टी (सेकुलर) जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने सांगठनिक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:18 PM (IST)
राष्ट्रीय समता पार्टी में विभिन्न पदों पर मनोनयन
राष्ट्रीय समता पार्टी में विभिन्न पदों पर मनोनयन

समस्तीपुर । राष्ट्रीय समता पार्टी (सेकुलर) जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने सांगठनिक विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर मनोनीत किया है। इसमें मो. शब्बीर को जिला उपाध्यक्ष, विमलेश झा एवं राम बाबू राम को जिला प्रवक्ता, कल्याणपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर संजय कुमार उर्फ अन्नु ठाकुर को मनोनीत किया। साथ ही बिथान प्रखंड अध्यक्ष पद पर मंतोष यादव, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर गिरी, वारिसनगर प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान को मनोनीत किया। साथ ही दलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर राम लखन पासवान, किसान प्रकोष्ठ के संयोजक सुजीत कुमार ठाकुर, वारिसनगर महिला प्रकोष्ठ के संयोजक सरिता कुमारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड संयोजक मो. गजाली, कल्याणपुर महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड संयोजिका कृष्णा कुमारी को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी के मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही राजनीतिक गतिविधियों में भी काफी सक्रियता आएगी।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.