रोड मैप बनाकर नीतीश ने किसानों की स्थिति सुधारी
स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. उमर फारूक की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि रोड मैप बनाकर किसानों की दशा को सुधार के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है।
समस्तीपुर । स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू किसान प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. उमर फारूक की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि रोड मैप बनाकर किसानों की दशा को सुधार के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। इसके कारण किसानों की हालत पहले से बेहतर हुई है। अन्य राज्यों की तरह यहां के किसान आत्महत्या नहीं करते हैं। क्योंकि अन्य राज्यों की तुलना में यहां के किसानों में संपन्नता आई है। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया गया। कल्याणपुर ब्रह्मादेव महतो, मोरवा जगत नारायण राय, पटोरी सुबोध कुमार मनोहर, मोहनपुर चंदेश्वर राय, मोहिउद्दीननगर रामबाबू सिंह, विद्यापतिनगर सुबोध कुमार सिंह, दलसिंहसराय सुनील कुमार, विभूतिपुर राजीव चौधरी, समस्तीपुर राजाराम महतो, शिवाजीनगर शंकर महतो, खानपुर सूर्यदेव सिंह, वारिसनगर देबू राय शामिल हैं। बाकी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी का जल्द ही गठन करने की बात कही गई। बैठक को प्रदेश महासचिव डॉ. दुर्गेश राय, जिला महासचिव प्रो. तकी अख्तर, प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद कुमार ज्योति, प्रो देवनाथ सिंह, कृष्णदेव पासवान, गणेश कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।