ताजपुर में नए सीओ ने किया पदभार ग्रहण
ताजपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को नए अंचलाधिकारी के रूप में सीमा रानी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सीओ प्रकाश कुमार सिन्हा के स्थानांतरण के पश्चात उनका यहां पदस्थापन किया गया है।
समस्तीपुर । ताजपुर अंचल कार्यालय में शनिवार को नए अंचलाधिकारी के रूप में सीमा रानी ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान सीओ प्रकाश कुमार सिन्हा के स्थानांतरण के पश्चात उनका यहां पदस्थापन किया गया है। अंचलकर्मियों ने श्री सिन्हा को पाग, चादर, माला से सम्मानित करते हुए विदाई दी। वहीं नए सीओ का स्वागत किया। मौके पर अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक बैद्यनाथ प्रसाद साह, अशोक कुमार, बीरेंद्र प्रसाद साह, शिव मोहन कुमार, आइटी सहायक मो. अकबर, कार्यपालक सहायक, अजित कुमार, गुंजन कुमार, रत्नेश कुमार, सुमेश कुमार पासवान, मीणा कुमारी, चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी, विजय कुमार, महेश्वर राम एवं अनुसेवक सहजादी खातून, सावित्री कुमारी, राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।