एनडीए की जीत पर जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी
समस्तीपुर। उजियारपुर के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।
समस्तीपुर। उजियारपुर के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के भाजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय की जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। नित्यानंद राय की जीत की सूचना पर उनके कार्यालय में भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। मौके पर क्रांति कुमार, आलोक कुमार ठाकुर, शिव कुमार सिंह, शिवशंकर राय, मनोज कुमार शर्मा, मुखिया फूलन कुमार सिंह, उदय कुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे। मोहनपुर, संस : लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय उम्मीदवार की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। एनडीए प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए ने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, संतोष पोद्दार, सुजीत कुमार भगत, भाजयुमो नेता राजकपूर सिंह, राजेश सिंह, अरुण कुमार साहू, जदयू नेता मनोज कुमार सिंह, आलोक कुमार, मिथिलेश झा आदि उपस्थित रहे। मोरवा, संस : लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय उम्मीदवार भाजपा के नित्यानंद राय की जीत के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ताजपुर, संस : लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चुनाव परिणाम जानने के लिए दिन भर रेडियो व टेलीविजन पर लोग प्रसारण देखते रहे। हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पंडित, संजय नायक, सुरेश राय, सुशील चौबे, राज कुमार राय, मनोज कुमार सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता, संजय साह, राजीव सूर्यवंशी, सुरेश साह, सरयुग साह, मुनेश्वर साह, गिलमान अहमदन, धीरेंद्र धीरज, नवीन सिंह, राजेश कुमार, राजीव ठाकुर आदि शामिल रहे। विद्यापतिनगर, संस : लोकसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीत को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। चुनाव परिणाम जारी होने के बाद प्रखंड क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। मौके पर धीरेंद्र कुमार सिंह, सुनिल कुंवर, सुबोध सिंह, प्रवीण छोटू, प्रकाश कुमार पिटू, कुश कुमार, अमित बिट्टू, अमरकांत झा, अखिलेश मल्लिक, रंजीत राय, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार बेनी, संजीत सहनी, दिलीप गिरी आदि उपस्थित रहे। मोहिउद्दीननगर, संस : एनडीए गठबंधन की सफलता से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। उत्साहित एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की आम मतदाता भी अपने अपने घरों में टेलीविजन से चिपके रहे। चुनाव परिणाम जारी होते ही हर-हर मोदी घर-घर मोदी के उद्घोष के साथ लोग सड़कों पर निकलने लगे। मौके पर नंद कुमार कुशवाहा, राज कपूर सिंह, कन्हैया झा, सत्येंद्र नारायण सिंह, भाई रंधीर, राजेश कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, धर्मवीर कुंवर, जसमंगल यादव, ढोलन पासवान, सुरेंद्र पासवान, रविश कुमार, राजकिशोर राय, मदन झा आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर चौक पर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद, उत्तरी के इंद्रमणि सिंह गुड्डू, मिशन मोदी के मुकेश कुमार सिंह, विकास कुमार, सुंदेश्वर राम, मुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार, सुधीर शर्मा, धर्मवीर कुमार, प्रभात कुमार, देवशंकर ठाकुर, संत प्रभु राय, आनंद शर्मा आदि ने विजय जुलूस निकाला। पूसारोड, संस : लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। खानपुर,संस : भाजपा के ऐतिहासिक जीत एवं समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी रामचंद्र पासवान के विजय घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सहनी, अशोक झा, भोला झा, निरंजन राय, सुरेश शर्मा, अखिलेश दास, नवनीश कुमार, कौशल झा, शिव शंकर सहनी, पप्पू झा, वरुण चौधरी, साधु शरण महतो, मो. नईम हाशमी, काशिम आदि उपस्थित रहे।