एनडीए 220 सीटों पर जीतेगी : नित्यानंद
समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और बि
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 05:13 AM (IST)
समस्तीपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्याें से लोग काफी प्रभावित हैं। यही वजह है कि इस बार एनडीए 220 सीटों पर जीतेगी। वे स्थानीय नक्कू स्थान में सरायरंजन प्रतयाशी विजय कुमार चौधरी और मोरवा प्रत्याशी विद्या सागर निषाद के पक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने सभी क्षेत्रों में विकास के जो कार्य किए हैं वह ऐतिहासिक है। आज घर-घर बिजली, शौचालय, पेयजल की सुविधा, किसान सम्मान योजना के लिए अनेक विकास के कार्य हुए हैं। केंद्रयी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जिले के दसों विधानसभा पर एनडीए उम्मीदवार को जीत दिलाने का आह्वान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें