नेचरमैन अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पहुंची समस्तीपुर, प्रकृति और प्रगति के बीच संतुलन का दिया संदेश
Cycle Yatra Samastipur: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की 3000 किमी से अधिक लंबी साइकिल यात्रा समस्तीपुर पहुंची, जो भारत-नेपाल एकजुटता ...और पढ़ें

नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त किया।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Dr Anil Prakash Joshi: पद्मभूषण और प्रसिद्ध पर्यावरणविद 'नेचरमैन' डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की 3 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी साइकिल यात्रा रविवार को समस्तीपुर के सारी पहुंची।
गांधी जयंती के अवसर पर नेपाल के जनकधाम से शुरू हुई यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच एकजुटता तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।
प्रकृति और प्रगति में संतुलन
समस्तीपुर पहुंचने पर यात्रा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि यह यात्रा प्रकृति, प्रभु, पारिस्थितिकी और प्रगति को एक साथ जोड़कर देखने का माध्यम है। उन्होंने नेपाल में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त किया।
कार्बन उत्सर्जन पर चिंता
डॉ. जोशी ने कहा कि विकसित देशों द्वारा किए जा रहे अधिक कार्बन उत्सर्जन और प्रदूषण का खामियाजा पहाड़ी राज्यों और विकासशील देशों को भुगतना पड़ रहा है।
इससे पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाने की जरूरत बताई।
20 सदस्यीय दल शामिल
नेपाल से शुरू हुई इस संदेश यात्रा में डॉ. जोशी के साथ अनिल डंगवाल, मनमोहन जोशी, विनोद खत्री और देवेश कोठारी समेत कुल 20 लोग शामिल हैं।
यात्रा का संयोजन विक्रम यादव ने किया, जबकि हिमगिरि विवाह भवन में समाजसेवी राहुल कुमार गुप्ता ने पूरी टीम का स्वागत किया।
