Move to Jagran APP

लीड : 21 वर्षों में दूसरा सर्वाधिक ठंड वाला दिन रहा सोमवार

समस्तीपुर । जिले में कड़ाके की ठंड व गलन ने जीवन की रफ्तार रोक दी। पारा गिरने के कारण आम लोगों का घर से निकलना दुश्ववार रहा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:19 PM (IST)
लीड : 21 वर्षों में दूसरा सर्वाधिक ठंड वाला दिन रहा सोमवार
लीड : 21 वर्षों में दूसरा सर्वाधिक ठंड वाला दिन रहा सोमवार

समस्तीपुर । जिले में कड़ाके की ठंड व गलन ने जीवन की रफ्तार रोक दी। पारा गिरने के कारण आम लोगों का घर से निकलना दुश्ववार रहा। कोहरे की धुंध में भगवान भास्कर भी मानों रुठे रहे। सर्द हवाएं लोगों पर सितम ढ़ाती रही। तापमान में हो रही लगातार गिरावट जानलेवा साबित बनी रही। सोमवार का दिन सबसे सर्द रहा। पिछले 21 वर्षों में दूसरा सर्वाधिक ठंड वाला दिन रहा। वर्ष 2010 में आज के दिन का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि 2000 से 2022 में आज का तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो घने कोहरे ने उनका स्वागत किया। दिन ढ़लने के साथ ही सर्द हवाओं का वेग और बढ़ गया। सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। इसके कारण दिन का अधिकतम तापमान गिर कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। ज्यादातर लोग रजाई में दुबके रहे। चौक चौराहों पर जल रहे अलाव के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। वैसे रविवार की रात से ही ठंड काफी बढ़ी थी। रात में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण बाजार में चहल पहल कम रही। दिन में ही अलाव जलाने को लोग मजबूर हो गए।

loksabha election banner

------------------------------------ ठंड से बचाव में जुटे रहे लोग

ठंड से बचाव की दिशा में अभी तक प्रशासन की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। लोग जहां स्वयं ही गर्म कपड़े निकालकर ठंड से बचाव करने में जुटे रहे तो चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लोग पुआल, कागज एवं अन्य संसाधन एकत्रित करके अलाव की व्यवस्था करते रहे। सुबह शाम आग के पास बैठकर ठंड को दूर करने का प्रयास करते रहे। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था प्रशासन की ओर से नहीं कराई जा सकी है। ------------------------------------------------------------- डा. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा, मौसम विभाग द्वारा जारी 17 जनवरी के तापमान का रिकार्ड वर्ष अधिकतम- न्यूनतम तापमान 2022 : 13.4 - 6.9 डिग्री सेल्सियस

2021 : 16.1- 8.4 डिग्री सेल्सियस

2020: 22.8 -14.5 डिग्री सेल्सियस

2019: 23.5- 5.5 डिग्री सेल्सियस

2018: 13.6 - 6.2 डिग्री सेल्सियस

2017: 23- 6.8 डिग्री सेल्सियस

2016: 23.8- 6.5 डिग्री सेल्सियस

2015: 14.9- 9.6 डिग्री सेल्सियस

2014: 20-9.1 डिग्री सेल्सियस

2013: 24.0- 10.7 डिग्री सेल्सियस

2012: 21.6-10.8 डिग्री सेल्सियस

2011: 20.3-6.0 डिग्री सेल्सियस

2010 : 13.3 -10.6 डिग्री सेल्सियस

2009: 24.5- 10.4 डिग्री सेल्सियस

2008: 22.1- 10.2 डिग्री सेल्सियस

2007: 22.3 -5.3 डिग्री सेल्सियस

2006: 19.6 9.7 डिग्री सेल्सियस

2005: 24.6- 10.2 डिग्री सेल्सियस

2004: 22.3 - 8.7 डिग्री सेल्सियस

2003: 15.4 -6.7 डिग्री सेल्सियस

2002 : 22.6 -13.7 डिग्री सेल्सियस

2001 : 22.9- 6.7 डिग्री सेल्सियस

2000: 23.9-5.7 डिग्री सेल्सियस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.