समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ के पानी में नाव पलटी, दर्जनों यात्री बाल-बाल बचे
समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में बाढ़ के पानी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। क्षमता से अधिक लोग होने ...और पढ़ें

समय रहते सभी लोगों के बाहर निकल आने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
HighLights
मोहिउद्दीननगर में बाढ़ के पानी में नाव पलटी।
क्षमता से अधिक यात्री होने से नाव असंतुलित हुई।
सभी यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकले, बड़ा हादसा टला।
संवाद सहयोगी, मोहिउद्दीनगर (समस्तीपुर)। जिले के मोहिउद्दीननगर में शनिवार को बाढ़ के पानी में यात्रियों से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई।
हादसा बाकरपुर चौक के समीप हुआ। नाव में सवार दर्जनों लोग किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया गया कि नाव बाकरपुर चौक से कुरसाहा बल्लापर की ओर जा रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव बाढ़ के पानी में पलट गई।
नाव पलटते ही उस पर सवार लोग पानी में गिर पड़े। इसके बाद लोग जान बचाने के लिए तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की। समय रहते सभी लोगों के बाहर निकल आने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
