Move to Jagran APP

Bihar: महज एक बाइक के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल में मृत मिली विवाहिता; गले में कसा मिला गमछा

Murder in Samastipur मृतका के चाचा का आरोप है कि दहेज के लिए पति उनकी भतीजी को मारता-पीटता था। रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि गजेन्द्र ने रेणु की गला दबाकर हत्या कर दी है। इधर विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले घर से फरार हैं।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Fri, 19 May 2023 12:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 May 2023 12:48 PM (IST)
Bihar: महज एक बाइक के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल में मृत मिली विवाहिता; गले में कसा मिला गमछा
Bihar Crime: समस्तीपुर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के हेतनपुर धमौन वार्ड 12 में एक विवाहिता का एक कमरे से शव बरामद हुआ। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, मामला मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के हेतनपुर धमौन वार्ड 12 का है। आरोप है कि दहेजलोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।

मृतका की पहचान वार्ड 12 के गजेन्द्र राय की पत्नी 26 वर्षीय रेणु देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुराल में कमरे से रेणु का शव बरामद किया। घटना के बाद पति व ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं।

मृतका के चाचा वैशाली जिला के देसरी पंचायत के जहांगीरपुरराम वार्ड 14 निवासी संजीव राय ने बताया कि साल 2018 में रेणु और गजेन्द्र की हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी। गजेन्द्र राजमिस्त्री का काम करता था। शादी के कुछ दिनों बाद तक दांपत्य जीवन सुखमय था।

आरोप दहेज के लिए मारता-पीटता था पति

चाचा के अनुसार, बीते एक साल से गजेन्द्र अपने ससुर सहदेव राय से दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। जब मांग पूरी नहीं हुई तो वह रेणु को मारने-पीटने लगा। दहेज के लिए पति-पत्नी के बीच कलह बढ़ता गया।

मृतका के चाचा के अनुसार, रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि गजेन्द्र ने रेणु की गला दबाकर हत्या कर दी है। रेणु के पति और सास, ससुर घर छोड़कर फरार हैं। स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटनास्थल पर मृतका के गले में गमछा कसा मिला। परिजनों ने दहेज के कारण हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.