विधिक सेवा समिति ने लोगों को किया जागरूक
रोसड़ा अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में घूम कर पैनल अधिवक्ता एवं कर्मियों द्वारा लोगों को कानून की जानकारी दी गई।
दरभंगा । रोसड़ा अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में घूम कर पैनल अधिवक्ता एवं कर्मियों द्वारा लोगों को कानून की जानकारी दी गई। विधिक सेवा एवं लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। समिति द्वारा चलाए गए दस दिवसीय जागरूकता अभियान के बीच पैनल अधिवक्ता दीपक शर्मा एवं पीएलभी ज्ञानेश कुमार झा तथा नवनीत कुमार झा ने लोगों को समिति के कार्यों के साथ-साथ लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। सभी को छोटे-मोटे मामलों एवं सुलहनीय वादों को बगैर किसी खर्चा के लोक अदालत में निष्पादन की जानकारी देते हुए अदालत के माध्यम से निष्पादन का आग्रह किया। वहीं घरेलू ¨हसा के संबंध में भी चर्चा करते हुए इससे संबंधित विधि सम्मत दंड प्रक्रिया एवं प्रावधानों की भी जानकारी दी। साथ ही मध्यस्थता के संबंध में भी चर्चा करते हुए सभी को कानून की जानकारी होना आवश्यक बताया। अधिवक्ता ने प्रत्येक गांव में लोगों को कानून में उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए अधिकार पाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की।