Move to Jagran APP

बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का हो रहा बंदरबांट : कांग्रेस

कांग्रेस की वर्चुअल रैली में बुधवार को कांग्रेस महासचिव शक्ति सिंह गोहिल सूबे की सत्तासीन सरकार पर जमकर बरसे। कहा- बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का बंदरबांट हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 11:29 PM (IST)
बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का हो रहा बंदरबांट : कांग्रेस
बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का हो रहा बंदरबांट : कांग्रेस

समस्तीपुर । कांग्रेस की वर्चुअल रैली में बुधवार को कांग्रेस महासचिव शक्ति सिंह गोहिल सूबे की सत्तासीन सरकार पर जमकर बरसे। कहा- बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का बंदरबांट हो रहा है। घोटालों की लाइन लगी हुई है। उन्होंने जनता से आगामी विधानसभाचुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। रैली को महासचिव तारिक अनवर, सचिव सह बिहार प्रभारी अजय कपूर, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुस्मिता देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता रागनी नायक, प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा, सांसद अखिलेश कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह 'धीरज', डा. अशोक कुमार, डा. समीर कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, महिला अध्यक्ष अनीता भूषण ने भी संबोधित किया। समस्तीपुर के मंच पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिले के प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय, जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम, राम कलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर, डा. तरूण कुमार, छत्रपति यादव, अनिल कुमार सिंह, सिद्धार्थ क्षत्रीय, अनीता राम, विजय शंकर शर्मा, विशेश्वर राय, सीता देवी राम, मोईन अहद खान, अबू तनवीर, रंजू कुमारी, रामप्रीत राय आदि लोग भी उपस्थित रहे ।

loksabha election banner

कल्याणपुर : प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर चौक पर एलईडी के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वर्चुअल रैली को देखा। मौके पर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के सुनील कुमार पासवान, मो. मुर्तुजा, अरुण कुमार सिंह, तरुण कुमार सिंह, विजय कर्ण, जगन्नाथ शर्मा, अजय कुमार चौधरी ने संबोधित किया।

ताजपुर,संस : प्रखंड में हुए कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक,वरिष्ठ नेता कपिल देव उपाध्याय, श्याम केशरी, मोइन रजा, संजय झा, मो. इसराफिल, संजय राय, सुरेन्द्र महतो, शैलेंद्र कुमार सोनू, बबलू कुरैशी, ओजैर राही, मो.अनवार अहमद, महफूज आलम के अलावा दर्जनों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

पूसारोड,संस : प्रखंड अध्यक्ष डा. अशोक कुमार के आवासीय परिसर में कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर आपस में विचारों का आदान प्रदान किया। मौके पर कन्हाई कुमार सिंह, कृष्णकांत ठाकुर, अभय सिंह,हरिलाल राय,अनंत कुमारी,राजो देवी,चंदा कुमारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.