Move to Jagran APP

कई प्रखंडों में निर्विरोध चुने गए जदयू अध्यक्ष

दलसिंहसराय प्रखंड के केवटा पंचायत भवन पर शुक्रवार को सभी पंचायत अध्यक्षों सहित डेलिगेट ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर अजीत कुमार निर्विरोध चुने गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:22 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:40 AM (IST)
कई प्रखंडों में निर्विरोध चुने गए जदयू अध्यक्ष
कई प्रखंडों में निर्विरोध चुने गए जदयू अध्यक्ष

समस्तीपुर । दलसिंहसराय प्रखंड के केवटा पंचायत भवन पर शुक्रवार को सभी पंचायत अध्यक्षों सहित डेलिगेट ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर अजीत कुमार निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव पर्यवेक्षक नवल कुमार चौधरी के अलावा जदयू के जिला चुनाव अधिकारी तथा प्रखंड अध्यक्ष पद के प्रस्तावक प्रखंड प्रमुख कन्हैया लाल चौधरी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। युवा जदयू के प्रदेश सचिव रवि कुमार यादव, रामाश्रय राय, सूर्यदेव सिह, गुड्डू चौधरी, शशिभूषण चौधरी, रंजीत मेहता,अरविन्द कुमार, मनोज राय, राजनारायण सिह, रमेश कुमार, मिटू पासवान, सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

loksabha election banner

ताजपुर,संस :स्थानीय डाकबंगला परिसर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से विनोद पासवान को निर्वाचित किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जगत नारायण राय एवं पीठासीन पदाधिकारी मो. अनवर हुसैन की देखरेख में यह चुनाव हुआ। स्थानीय विधायक विद्यासागर निषाद ने कहा कि बहुत जल्द प्रखंड मुख्यालय में जदयू का प्रखंड कार्यालय खोला जाएगा। जिसके लिए स्थल चयन कर लिया गया है। मौके पर रामचंद्र सिंह, मुनेश्वर साह, बालकृष्ण साह, भानु प्रताप साह, मो इम्तियाज,राम वरण साह,हलाल अख्तर,भोला प्रसाद सिंह,वशिष्ट नारायण सिंह,विश्वनाथ सिंह राकेश,शंकर सिंह,अमन कुमार, रूपेश कुमार, मुकेश कुमार, विकास कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

पूसा,संस : स्थानीय उमा पांडेय महाविद्यालय के सभागार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें रणधीर सिंह एवं अशोक कुमार मेहता शामिल हैं। मतदान के जरिए प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया, जिसमें रणधीर सिंह को 32 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी अशोक कुमार मेहता को मात्र दो वोट से संतोष करना पड़ा। वे दूसरी बार जदयू के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी बालेश्वर राय एवं प्रखंड पर्यवेक्षक रामविलास राम की मौजूदगी में हुए चुनाव के मौके पर संतोष कुमार, चितरंजन राय, प्रखंड सचिव गोपाल पटेल, सुधीर चौधरी, हरिनारायण सिंह, आमोद कुमार राय, राजीव ठाकुर, राजकरण राय, राधा देवी, बमबम सिंह, दिलीप महतो, श्याम राय सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.