विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ और दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर में भी स्टॉपेज

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:12 PM (IST)

Festive Special Trains: रेलवे ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और दरभंगा के बीच ...और पढ़ें

ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Delhi Darbhanga Special Train: त्योहार के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

नई दिल्ली और दरभंगा के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 04098/04097 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली का रोजाना परिचालन होगा।

त्योहारों में मिलेगी राहत

यह ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर बिहार के यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04098 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल का परिचालन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा।

47 फेरे लगाएगी ट्रेन

दोनों दिशाओं में इस स्पेशल ट्रेन के कुल 47-47 फेरे निर्धारित किए गए हैं। नई दिल्ली से यह गाड़ी सुबह 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गाजियाबाद, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, गोरखपुर, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए पहुंचेगी।

समस्तीपुर में आधा घंटा ठहराव

यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10:05 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी और यहां 30 मिनट का ठहराव रहेगा। इसके बाद समस्तीपुर से 10:35 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

वापसी का पूरा शेड्यूल

दरभंगा से चलकर शाम 4:10 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी और 4:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज और गोरखपुर के रास्ते अगले दिन शाम 6:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन करीब 1188 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रियों को मिलेंगे विकल्प

नई दिल्ली से दरभंगा की यात्रा में 27 घंटे और वापसी में 27 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। त्योहारी सीजन में इस ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी।