यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मासूम, प्रियंका, नूतन व मौसम ने गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे दो दिवसीय जिला ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार ...और पढ़ें

समस्तीपुर । शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे दो दिवसीय जिला ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में मासूम कुमारी, प्रियंका, नूतन व मौसम कुमारी ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जबकि धनराज, राकेश, सोनी एवं कंचन ने फरार्टा दौड़ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ के सब जूनियर वर्ग में आदित्य धनराज प्रथम, अजिक्य राज द्वितीय एवं अमर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वही अंडर- 18 बालक वर्ग में मोहम्मद सोहराब प्रथम, अविनाश द्वितीय एवं रोहन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर 20 में राकेश कुमार पहले, सुमन कुमार दूसरे व मोहम्मद सादिक अंसारी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता के अंडर 8 बालक वर्ग के 200 मीटर दौर में गणेश कुमार महतो प्रथम, निर्दोष कुमार द्वितीय एवं अजिक्य राज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में सोनी कुमारी प्रथम, कुमारी जयश्री द्वितीय एवं प्रीति कुमारी तीसरे स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर दौड़ के अंडर-20 बालक वर्ग में पहले स्थान पर सुमन कुमार, दूसरे स्थान पर रमन कुमार एवं तीसरे स्थान पर राकेश कुमार ने परचम लहराया। जबकि बालिका वर्ग में मीरा कुमारी पहले, स्वाति कुमारी दूसरे एवं प्रीति कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा 800 मीटर दौड़ के अंडर 20 बालक वर्ग में विक्की कुमार प्रथम, मुकुल कुमार द्वितीय एवं शिवम कुमार तृतीय स्थान पर रहा। जबकि बालिका वर्ग में कंचन कुमारी प्रथम, फलक प्रवीण द्वितीय वह राज नंदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वही पुरुष वर्ग में गौरव कुमार, मोहम्मद इजहार, कुंदन कुमार राम क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा अंडर 20 बालक वर्ग 5000 लंबी दूरी की दौड़ में रिकी कुमार, संतोष कुमार व रामकुमार जबकि बालिका वर्ग में कंचन कुमारी, जन्नती खातून एंव नसरीन बेगम क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। वहीं 3000 मीटर की दौड़ के बालक वर्ग में रोशन कुमार प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय व मोहम्मद मकसूद आलम तृतीय स्थान पर रहे। इसी चैंपियनशिप के भाला फेंक में सब जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा रानी प्रथम, दिव्या रानी द्वितीय व अमृता विद्यादास तीसरे स्थान पर रही। जबकि जैवलिन थ्रो के अंडर-18 बालिका वर्ग में काजल कुमारी, संध्या कुमारी एवं साक्षी कुमारी वही बालक वर्ग में गोविद कुमार, प्रिस कुमार राय व प्रियांशु कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा डिस्कस थ्रो के महिला वर्ग में प्रियंका कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय एवं नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रही। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिला एथलेटिक संघ के सचिव रुस्तम अली, उपाध्यक्ष जिला क्रीड़ा संघ के कुशेश्वर राय, सेवानिवृत्त पीटीआई एसएन ठाकुर ने संयुक्त रूप से विभिन्न आयु वर्गो में चयनित सभी प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व सचिव रुस्तम अली ने आगंतुक अतिथि को शाल, मोमेंटो व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर मो शाहिद, डॉक्टर एनके आनंद, मो शमशेर, कैसर, अनिल कुमार, अनुजा सिंह, अवनि शर्मा, वीरेंद्र कुमार, अभिनव कुमार, रवि, अंजनी कुमार आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
