विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा समस्तीपुर मेमू व जनसेवा एक्सप्रेस का समय बदला, मानसी सहरसा रेलखंड पर 12 दिन ब्लॉक

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:24 PM (IST)

Indian Railways News: मानसी-सहरसा रेलखंड पर आरओबी निर्माण के कारण सितंबर और अक्टूबर में 12 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ...और पढ़ें

स्टेट हाईवे-95 पर गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। फाइल फोटो

स्टेट हाईवे-95 पर गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. मानसी-सहरसा रेलखंड पर आरओबी निर्माण के लिए ब्लॉक।

  2. सितंबर-अक्टूबर में 12 दिन, सुबह 7:45 से 9:45 तक।

  3. मेमू 90 मिनट, जनसेवा एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से चलेगी।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Purnea Court Amritsar Jansewa Express: मानसी–सहरसा रेलखंड पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

कोपरिया और सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों के बीच समपार फाटक 14/सी पर आरओबी का निर्माण शुरू हो रहा है। स्टेट हाईवे-95 पर गर्डर लांचिंग के लिए रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।

12 दिनों तक ब्लॉक

इस निर्माण कार्य के लिए सितंबर और अक्टूबर महीने में कुल 12 दिनों का ब्लॉक लिया जाएगा। सुबह 7:45 से 9:45 बजे तक दो घंटे ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। सितंबर में 18, 19, 22, 24, 26, 27, 28 और अक्टूबर में 6, 8, 10, 12 तारीख को कार्य होगा।

मेमू 90 मिनट लेट

ब्लॉक की वजह से सहरसा–समस्तीपुर मेमू पैसेंजर (ट्रेन संख्या 63343) को सहरसा से 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। वहीं पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14617) को सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर के बीच 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

पैसेंजर ट्रेनें होंगी प्रभावित

ट्रेन संख्या 55566 समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर को हसनपुर रोड–मानसी के बीच 60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जाएगा। रेल प्रशासन के अनुसार इस दौरान परिचालन को सुगम बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा होने से सड़क और रेल यातायात दोनों को लाभ मिलेगा।

जाम से मिलेगी राहत

आरओबी बनने के बाद फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से आम लोगों को स्थायी मुक्ति मिलेगी। इससे स्कूली बच्चों, व्यापारियों और आपातकालीन वाहनों के समय तथा ईंधन की बचत होगी। इसके साथ ही मानसी–सिमरी बख्तियारपुर मार्ग पर क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।