Move to Jagran APP

विश्व में हिन्दुस्तान की साख एक मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई

समस्तीपुर। शहर के खाटू श्याम मंदिर के सभाकक्ष में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से उभरता भारत नई आशाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM (IST)
विश्व में हिन्दुस्तान की साख एक मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई
विश्व में हिन्दुस्तान की साख एक मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई

समस्तीपुर। शहर के खाटू श्याम मंदिर के सभाकक्ष में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से उभरता भारत, नई आशाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख प्रो. सत्येन कुमार ने की। विषय प्रवेश कराते हुए परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक विकास कुंवर ने कहा कि अभाविप वर्ष 1949 से आज तक छात्रहित और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रही है। छात्रों के लिए दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करती रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्र के पुर्ननिर्माण के लिए आतंकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद, जातिवाद, बेरोजगारी जैसे विषय को लेकर समय-समय परिषद ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। विकास के क्रम में न केवल शिक्षा जगत का विचार किया बल्कि राष्ट्रीय, सामाजिक विषयों पर भी अपनी भूमिका निभायी। विश्व पटल पर हिन्दुस्तान की साख एक मजबूत राष्ट्र के रूप में हुई है। आज सुखमय भारत, समरस भारत के भाव को आत्मसात कर युवा पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री चेतस भाई सुखाड़िया ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि छात्र-छात्राओं का संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज अपनी सात दशक की यात्रा के साथ इस क्षेत्र में अपनी अनोखी पहचान बना लिया है। विद्यार्थी परिषद वास्तव में इस देश के सुसंस्कारित छात्र आंदोलन के रूप में नेतृत्व कर रहा है। श्री सुखाड़िया ने अभाविप के मिशन साहसी कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के पौराणिक एकता, विविधता, अलग रंग रूप के बावजूद राष्ट्र के लिए आगे आने की जरूरत है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.शारदा सिन्हा ने छात्राओं के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि देश के सर्वोच्च पद महिलाओं के खासकर लोकसभा अध्यक्ष, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री आदि को सुशोभित करना अपने आप में गर्व की बात है। संगोष्ठी को जिला प्रमुख, प्रांत एसएफडी सह प्रमुख आशीष सोनू, जिला संयोजक आदित्य कुमार ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरव कुमार, वंदना कुमारी, रंधीर कुमार, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, दीपा कुमारी, अंशुमाला आकांक्ष, दीपा, सत्यजीत मिश्रा,राकेश यादव समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.