उपचुनाव में मोबाइल एप से होगी वोटरों की पहचान
लोकसभा उपचुनाव में इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा। ि
समस्तीपुर। लोकसभा उपचुनाव में इस बार नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा। जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि देश में पहली बार मोबाइल एप से वोटरों की पहचान और मिलान किया जाएगा। मोबाइल एप के माध्यम से वोटरों को दी गई पर्ची का क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा। स्कैन के साथ ही वोटर की तस्वीर, नाम आदि विवरण उनके सामने आ जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई फर्जी आदमी है तो तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। गलत आदमी को वोटिग करने से रोका जा सकता है। साथ ही, स्कैन के बाद मतदाताओं को उनकी लाइन के बारे में जानकारी मिल जाएगी। जिससे वे रिलैक्स होकर कहीं बैठ सकते हैं। उन्हें लाइन में लगे रहने की जरूरत नहीं होगी। इस व्यवस्था की पूरी तरह निगरानी की जाएगी। वोटिग प्रतिशत की तत्काल मिलेगी जानकारी जिलाधिकारी ने बताया कि इस एप से वोटिग प्रतिशत की जानकारी अपडेट होती रहेगी। हमें बाद में मिलान की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोलिग बूथ की जानकारी भी मुख्यालय को मिलती रहेगी। किसी बूथ पर लाइन लगी है या गड़बड़ी है। कर्मी ठीक से काम नहीं कर रहे, सभी बातों की जानकारी मिलती रहेगी। उनकी मॉनीटरिग हो सकेगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा प्रयोग के तौर पर केवल समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में लागू किया जा रहा। अगर यह तकनीकी सफल रही तो विधानसभा चुनाव में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।