दुर्गा पूजा समिति व मूर्तिकारों को किया सम्मानित
शारदीय नवरात्र उत्सव में सम्मिलित शहर के सभी पूजा समितियों आयोजकों और मूर्तिकारों के प्रोत्साहन को लेकर रविवार को एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर। शारदीय नवरात्र उत्सव में सम्मिलित शहर के सभी पूजा समितियों, आयोजकों और मूर्तिकारों के प्रोत्साहन को लेकर रविवार को एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विजुअल आर्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ कलात्मक प्रतिमा के लिए प्रथम पुरस्कार थम्मन पोद्दार पुरानी दुर्गा मंदिर, द्वितीय पुरस्कार नव मां वैष्णवी मंदिर, तृतीय पुरस्कार मां दुर्गा पूजा समिति वार्ड-10, सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार के लिए प्रथम पुरस्कार राम सोगरथ पंडित, द्वितीय पुरस्कार मिटू पंडित, तृतीय पुरस्कार शंभू पंडित को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ आयोजन के लिए जन कल्याण दुर्गा मंदिर, सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल के लिए दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ वार्ड-7, सर्वश्रेष्ठ आंतरिक साज-सज्जा के लिए मां वैष्णों देवी मंदिर बच्चा टॉउन क्लब घाट नवादा, सर्वश्रेष्ठ बाह्य साज-सज्जा के लिए नव दुर्गा वैष्णवी पूजा समिति वार्ड पांच, सर्वश्रेष्ठ झांकी के लिए मां दुर्गा पूजा समिति वार्ड चार और मां वैष्णवी मनोकामना मंदिर वार्ड पांच, सर्वश्रेष्ठ परंपरागत प्रतिमा के लिए रामजानकी काली स्थान दुर्गा मंदिर पगड़ा तथा सर्वश्रेष्ठ इकोफ्रेंडली प्रतिमा के लिए श्री श्री 108 श्री दुर्गा पूजा समिति वार्ड 8 को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, सेवानिवृत जिला जज एनएन चौधरी, विजयवंत कुमार चौधरी, साहित्यकार भोलानाथ मधुकर, रालोसपा नेत्री स्वीटी प्रिया ने सम्मानित किया। मंच संचलन कर रहे फिल्म अभिनेता राजन कुमार ने अपने अभिनय कला और वाकपटुता से लोगों का मनोरंजन किया। वही सारेगामा संगीत कला केंद्र के बच्चों का गायन और नृत्य कला ने मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपस्थित ट्री मैन राजेश कुमार सुमन ने पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष मो. सुलेमान, सचिव रमाकांत मोदी, उप मुख्य पार्षद चंदन प्रसाद, मूर्तिकार राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, राजन कुमार, पंकज गुप्ता, उत्सव जायसवाल, योगगुरु स्वामी रंजन, संजीव कुमार, अनिल सिंह, मनोहर कुमार सिंह, सुरेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।