Move to Jagran APP

अर्बन नक्सल समझने को कम्युनिस्ट इतिहास की जानकारी जरूरी

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी बनाम अर्बन नक्सल विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:15 PM (IST)
अर्बन नक्सल समझने को कम्युनिस्ट इतिहास की जानकारी जरूरी
अर्बन नक्सल समझने को कम्युनिस्ट इतिहास की जानकारी जरूरी

समस्तीपुर । भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री मोदी बनाम अर्बन नक्सल विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। लेखक संदीप देव ने अपने संबोधन में कहा कि देश में अर्बन नक्सल को समझने के लिए देश का इतिहास जानना जरूरी है। अर्बन नक्सल की समस्या का स्थायी निदान तभी हो सकता है। कहानी कम्युनिस्टों की पुस्तक के जरिए लेखक ने भारत में वामपंथी विचारधारा के कुत्सित प्रयासों को तथ्यपूरक तरीके से प्रस्तुत किया है। कहा कि हाल के दिनों में अर्बन नक्सलवाद सब जगह फैल गया है। न्यायपालिका व ब्युरोक्रेसी में अर्बन नक्सलवाद है और यह चेहरा जो पर्दे के पीछे काम कर रही है। 2014 में केन्द्र की ऐसी सरकार आयी जो अर्बन नक्सलवाद के लिए खतरा बनने वाली थी। हर चीज का विरोध इन्ही नक्सलवाद के गलियों से हुआ। पूर्व की कांग्रेस सरकार उन्हे शरण देती रही। साथ ही समाज को बांटने की राजनीति को आगे बढ़ाती रही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमरण ¨सह, शशिकांत आनंद, सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र ¨सह, प्रभात कुमार, विमला ¨सह, प्रो. विजय कुमार शर्मा, बलिराम शर्मा, कृष्ण कुमार, रंजीत कुशवाहा, संजीत राम, प्रो.अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह, हरेराम चौधरी, अशोक देव, मनोज जायसवाल, मुरारी कुमार, श्रीपति पाठक, रविशंकर झा, दीपक मंडल, सुशील पासवान, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.