Move to Jagran APP

फिट इंडिया मूवमेंट अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाई साइकिल

खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत गुरुवार को मंडल मुख्यालय के कर्मियों ने साइकिल रैली निकाली। इसमें कर्मियों ने खुद साइकिल चलाई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 11:46 PM (IST)
फिट इंडिया मूवमेंट अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाई साइकिल
फिट इंडिया मूवमेंट अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने चलाई साइकिल

समस्तीपुर । खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट अभियान के तहत गुरुवार को मंडल मुख्यालय के कर्मियों ने साइकिल रैली निकाली। इसमें कर्मियों ने खुद साइकिल चलाई। इस रैली के प्रथम चरण में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी द्वारा महिलाकर्मियों, स्काउट एवं गाइड के कैडेट इत्यादि के साथ रैली निकाली गई। दूसरे चरण में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर से मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस साइकिल रैली का विधिवत उद्घाटन किया गया।

loksabha election banner

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होने वाली साइकिल रैली माधुरी चौक अटेरन चौक होते हुए डीजल शेड तक गई। फिर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वापस हुई। इस रैली में साइकिल के साथ मंडल के कई अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें जितेन्द्र कुमार सिंह, जफर आजम, आर. एन. झा, एएस. राणा, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक मनोज कुमार, वेद प्रकाश, ओम प्रकाश सिंह समेत अधिकारियों सहित अधीनस्थ कर्मचारियों, मंडल क्रीड़ा संघ के खिलाड़ी तथा स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता सुनिश्चित कर साइकिल रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंडल कारा में बंदियों को मिला चश्मा

जासं, समस्तीपुर: आशा सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्थानीय मंडल कारा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रज किशोर कुमार ने बंदियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। जिला स्वयंसेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। आशा सेवा संस्था द्वारा नेत्र ²ष्टि दोष वाले कुल 24 बंदियों को चश्मा दिया गया। काराधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने कहा कि आशा सेवा संस्थान के द्वारा जेल में बंदियों के मानसिक बदलाव हेतु समय समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं जो काफी सराहनीय है। मौके पर ब्रजेश कुमार, अमित वर्मा, लिपिक कुंतल कुमार, मोहम्मद इकबाल, अश्विनी कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि मौजूद थे। बंदियों को मिला मशरूम उत्पाद का प्रशिक्षण

समस्तीपुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मशरूम उत्पादन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. दयाराम द्वारा मंडल कारा में बंदियों को मशरूम उत्पाद का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मशरूम उत्पाद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। काराधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों को आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे उन्हें नई प्रेरणा मिले। कारामुक्ति के पश्चात वह समाज की मुख्यघारा से जुड़कर जीवकोपार्जन करें। डॉ. दयाराम ने बताया कि कारामुक्ति के पश्चात भी वह हरसंभव मदद करेंगे। ताकि वे मशरूम उत्पादन को अपनी जीविका का माध्यम बना सकें। प्रशिक्षण में तीस महिला पुरुष बंदी शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.