उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में हवन यज्ञ
दलसिंहसराय प्रखंड के पांड़ स्थित पांडव गढ़ में रालोसपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय प्रखंड के पांड़ स्थित पांडव गढ़ में रालोसपा की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के अनशन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ किया। पटना में शिक्षा सुधार नहीं तो जीना बेकार, को लेकर अनशन के लिए नई ऊर्जा और ताकत के लिए मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष अमरकांत कुशवाहा के नेतृत्व में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसका संचालन समाजसेवी सुखदेव महतो ने किया। हवन में सभी कार्यकर्ताओं ने श्री कुशवाहा के द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए हवन यज्ञ करके प्रार्थना की। मौके पर प्रदेश युवा सचिव रघुवंश कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो, नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार, चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष रामसागर महतो, मीडिया प्रभारी आशीष स्वर्णकार, रामविलास पासवान, रविद्र कुमार,सनातन कुमार, शिवम कुमार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।