Move to Jagran APP

त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को ले निकली भव्य शोभा यात्रा

रोसड़ा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में 84 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के पूर्व संध्या पर गुरुवार को भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 01:52 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:12 AM (IST)
त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को ले निकली भव्य शोभा यात्रा
त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को ले निकली भव्य शोभा यात्रा

समस्तीपुर । रोसड़ा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में 84 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के पूर्व संध्या पर गुरुवार को भव्य एवं आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। सेवा केंद्र की संचालिका बीके कुंदन बहन के नेतृत्व में शोभा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तख्तियों पर शिव महिमा है अपरंपार-शिव करते जग का उद्धार, धरा पर हुआ शिव का आगमन- करो अज्ञान निद्रा से जागरण, माया से नाता तोड़ लो- शंभू से नाता जोड़ लो जैसे श्लोगन लिखे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु महिलाएं और पुरुषों ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए भगवान शिव की पूजा आराधना की। शोभा यात्रा का शुभारंभ मेन बाजार स्थित सेवा केन्द्र से प्रारंभ होकर गुदरी बाजार, महावीर चौक, गांधी चौक, ब्लॉक रोड, सिनेमा चौक, अम्बेदकर चौक, बड़ी दुर्गा स्थान, पुरानी चौक समेत प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा में रंजन बहन, दिनेश भाई, संतोष भाई, भोला भाई, अमित भाई, शत्रुध्न जी, सुनील भाई आदि शामिल थे। स्थानीय सेवा केन्द्र की संचालिका बीके कुंदन बहन ने बताया कि आज (शुक्रवार) महाशिवरात्रि को लेकर दोपहर 1 बजे 84 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में होने जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.