Move to Jagran APP

सवर्ण, मुस्लिम व अतिपिछड़ा मिलकर बनाऐंगे सरकार

अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा द्वारा शहर के चीनी मिल परिसर मे'सवर्ण अधिकार सम्मेलन'का आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 09:07 PM (IST)
सवर्ण, मुस्लिम व अतिपिछड़ा मिलकर बनाऐंगे सरकार
सवर्ण, मुस्लिम व अतिपिछड़ा मिलकर बनाऐंगे सरकार

समस्तीपुर । अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा द्वारा शहर के चीनी मिल परिसर मे'सवर्ण अधिकार सम्मेलन'का आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद ¨सह ने की। संचालन राकेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने कहा कि आजाद भारत में सवर्ण समाज को गुलाम बनाया जा रहा है। सवर्णों को विकास की योजनाओं से अलग कर उसे सभी क्षेत्रों मे कमजोर व लाचार बनाया जा रहा है। यह काम आजादी के तुरंत बाद से ही एक सामूहिक राजनीतिक गठजोड़ वाले साजिश के तहत जो शुरू किया गया। आजतक सवर्णों का वोट ताकत व समर्थन लेकर सत्ता बनाने वाली पार्टी भी इस समाज को कानूनी गुलाम बनाने का कारोबार चलाए हुए है। एक रणनीतिक साजिश के तहत हिन्दु सवर्णों और मुसलमानों को आपस मे दूरी बनवा दिया गया है। अब गरीब गरीब एक समान और बेरोजगार बेरोजगार एक समान की नीतियों को बनाने के लिए देशभर मे सवर्णों मुसलमानों और पिछड़ों को राजनीतिक व कानूनी आजादी का जंग छेड़ना होगा। यह समय की मंग है। तभी भारत मे लोकतंत्र सही में होगा। मुख्य अतिथि के रूप मे संबोधित करते हुए भारतीय मुस्लिम अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डा. अमानुल्ला ने कहा कि भारत मे सवर्णों और मुसलमानों को बराबरी का हक अधिकार नही दिया जा रहा है। देशभर मे सरकारी योजनाओं के मार्फत जबरन सवर्णों को गरीब लाचार बेरोजगार समाज बनाया जा रहा है। वहीं मुसलमानों की फरेबी सेकुलर पार्टियों द्वारा हिन्दु आ जाएगा, हिन्दु खा जाएगा का डर दिखाकर केवल राजनीतिक गुलामी करवाई जा रही है। यह बात अब देशभर के मुसलमान समझ चुके हैं। दरअसल भारत मे बगैर हिन्दु के मुसलमान और बगैर मुसलमान के हिन्दु समाज का जीवन व्यवस्था संभव नही है। वहीं सवर्ण मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिरंजन ¨सह ने कहा कि राज्य के प्रत्येक क्षेत्रों में सवर्ण मुस्लिम एकता रथ भ्रमण करेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सवर्ण मोर्चा के वरिष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ¨सह ने कहा की सवर्ण समाज मोदी राहुल और नीतीश प्रेम मे केवल अपनी बर्बादी का रास्ता बना रहा है। मौके पर बिहार सवर्ण बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ शिक्षविद बलिराम शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार ¨सह व जिला आईटीसेल प्रभारी के रूप में रौशन चौधरी को नियुक्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.