रोसड़ा समस्तीपुर मुख्य पथ पर दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग की सतर्क रहने की सलाह
अRosera Samastipur Highway Python Video: रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर एक विशालकाय अजगर के सड़क पार करने से यातायात रुक गया ...और पढ़ें

जगर तेजी से सड़क पार कर पास के एक बगीचे की झाड़ियों में ओझल हो गया।
HighLights
विशालकाय अजगर ने रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ पर यातायात रोका।
अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सूचना देने की अपील की।
संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। Rosera Samastipur Highway Python Video: रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ (एसएच 55) पर भरपुरा पटपारा पंचायत स्थित नुनुवती स्कूल के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई।अजगर को मुख्य सड़क पार करते देख राहगीरों के होश उड़ गए।
थम गया आवागमन
सड़क के बीचों-बीच रेंग रहे भारी-भरकम अजगर की लंबाई और आकार देखकर कोई भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
इस वजह से मुख्य मार्ग पर दोनों दिशाओं से वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए पूरी तरह थम गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब तक लोग वन विभाग को सूचित करते या स्थिति को समझ पाते, तब तक अजगर तेजी से सड़क पार कर पास के एक बगीचे की झाड़ियों में ओझल हो गया।
वीडियो हुआ वायरल
अजगर के जाने के बाद यातायात सामान्य हुआ, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
वन विभाग अलर्ट
मामले में वन विभाग के रेंजर मनीष कुमार भारती ने बताया कि वीडियो और स्थानीय सूत्रों से सूचना मिली है। वन विभाग की टीम इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए है।
रेंजर ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि अजगर दोबारा रिहायशी इलाके या सड़क के पास दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। टीम उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ देगी।
