24 घंटे में 15 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर
गंगा के जलस्तर में एक दिन गिरावट दर्ज करने के बाद शनिवार को फिर से तेजी देखने को मिला। जलस्तर तेजी से खतरे के लाल निशान की ओर भाग रहा है।
समस्तीपुर। गंगा के जलस्तर में एक दिन गिरावट दर्ज करने के बाद शनिवार को फिर से तेजी देखने को मिला। जलस्तर तेजी से खतरे के लाल निशान की ओर भाग रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दल¨सहसराय के सरारी स्थित कैंप पर तैनात गेज रीडर शंभू राय से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 15 सेमी की बढ़ोत्तरी हो गई है। पिछले दिन गंगा का जलस्तर 4484 सेमी से फिसलकर 4475 सेमी पर आ गया था। पुन: तेजी आने पर इसका जलस्तर 4490 पर पहुंच गया है। इस तरह गंगा दियारे क्षेत्र में खतरे के निशान से मात्र 60 सेमी की दूरी पर है। तेजी का जो रफ्तार देखा जा रहा है उससे लगता है कि गंगा खतरे के निशान को जल्द ही पार कर जाएगी। गंगा में तेजी आने से छोटे ढाबों व निचले हिस्सों में पानी तेजी से फैलने
लगा है। पानी का फैलाव होने के कारण निचले हिस्से में लगे परवल, नेनुआ, करेला, झिगनी आदि सब्जियों की खेती के अलावे मकई के फसल भी नष्ट हो गए हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पशुपालक अपने - अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी प्रारंभ कर दिए हैं। वहीं गंगा पार दियारेवासी जलवान की सुरक्षा व बाढ़ के दिनों की तैयारियां प्रारंभ कर दिए हैं।