Move to Jagran APP

मोहनपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से 33 सेमी ऊपर

मोहनपुर में गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान को पार कर गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:14 AM (IST)
मोहनपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से 33 सेमी ऊपर
मोहनपुर में गंगा नदी खतरे के निशान से 33 सेमी ऊपर

समस्तीपुर। मोहनपुर में गंगा नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान को पार कर गई। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दल¨सहसराय के सरारी स्थित कैंप पर मौजूद जेई जीतेश रंजन ने बताया कि गंगा का जलस्तर 4583 पर पहुंच गया है। गंगा का यह जलस्तर खतरे के निशान से 33 सेमी उपर है। गौरतलब है कि जल स्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से दियारा क्षेत्र के लोगों को बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कटावनिरोधी बंडाल सह बांध पर पानी का दबाव काफी बढ़ने लगा है। जगह-जगह चौकीदारों द्वारा लगातार चौकसी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारियों द्वारा एसडीओ राजन कुमार के नेतृत्व में देखरेख किए जा रहे हैं। दूसरी ओर मटिऔर, जौनापुर, डुमरी दक्षिणी, कुतुबपुर, बरियारपुरए बघड़ा, हरदासपुर, सरसावा, ज¨हगरा, जलालपुर, ¨सदुआरी, करूआरी आदि ढाब, नाला व जलसोतों से पानी का बहाव खेतों की ओर होने लगा है। इससे खेतों के निचले हिस्सों में पानी जमा होने लगा है। जिससे फसल नुकसान होने की संभावन है। किसान निराश होकर पानी लगे फसल को काटने की तैयारियां कर रहे हैं। गंगा पार दियारे में रहने वाले पशुपालक किसान सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। अंचलाधिकारी चंद्रकांत ¨सह ने आसन्न बाढ़ को देखते हुए नौका निबंधन के कार्यो में हुई प्रगति का जायजा लेने का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

loksabha election banner

संपादन : विनोद कुमार गिरि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.