Move to Jagran APP

खतरे के निशान से 127 सेमी ऊपर हुई गंगा

पिछले 26 घंटे में गंगा के जलस्तर में 22 सेमी के उछाल आ जाने के कारण जहां प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर-बाजिदपुर बांध के दक्षिणवर्ती क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:27 PM (IST)
खतरे के निशान से 127 सेमी ऊपर हुई गंगा
खतरे के निशान से 127 सेमी ऊपर हुई गंगा

समस्तीपुर। पिछले 26 घंटे में गंगा के जलस्तर में 22 सेमी के उछाल आ जाने के कारण जहां प्रखंड क्षेत्र के हाजीपुर-बाजिदपुर बांध के दक्षिणवर्ती क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। वहीं बाया नदी का पानी बिनगामा चौर में फैलने लगा है। दूसरी ओर गंगा पार हरदासपुर दियारा में पानी का फैलाव अबादी वाले क्षेत्र में होने लगा है। अनेक घर पानी से घिर गए है। कुल मिलाकर यहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गंगा के उत्तरवर्ती क्षेत्रों में भयावह बाढ़ की आशंका बलवती हो गई है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दल¨सहसराय के सरारी कैम्प पर तैनात जेई जितेश रंजन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे तक गंगा का जलस्तर बढ़कर 4677 सेमी पर चला गया है। यह खतरे के निशान से 127 सेमी ऊपर है। इसमें अभी और वृद्धि की संभावना है। इधर, मिली जानकारी के अनुसार बिशनपुर बेरी में बाढ़ का पानी मरगंग नदी के किनारे को पार कर मटिऔर बस्ती के खेतों में फैल रहा है। दक्षिण से भी जौनापुर, चपरा, बघड़ा आदि गांवों के खेतों में भी पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है। बाया नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। इस वजह से महनार - मोहीउद्दीननगर मुख्य मार्ग से उत्तर अवस्थित बिनगामा चौर में भी बाढ़ के पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है। क्षेत्र में सैंकड़ों बीघे में लगी भदई फसल डूबने लगी है। किसान अपने मवेशियों को ऊंचे स्थलों पर ले जाने लगे हैं। चांदपुर -धमौन से लेकर बघड़ा तक कटाव निरोधी बंडाल -सह बांध के कई स्थलों पर गंगा की तेज धारा का दबाव बढ़ गया है। रसलपुर दमकी के पास यह दबाव अधिक है। वहां पर फ्लड फाइ¨टग के तहत किनारे को बचाने का प्रयास जारी है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लड फाइ¨टग फोर्स, खगड़िया के अध्यक्ष सलेश कुमार सरारी में उपस्थित हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधिकारीगण भी इन स्थलों पर नजर रखे हुए हैं। उनके अनुसार फिलहाल बांध पूरी तरह सुरक्षित है। पानी के लगातार बढ़ रहे स्तर से अब पूरी दहशत में लोग जीने लगे हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्हें अब बाढ़ की त्रासदी झेलनी ही पड़ेगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.