Move to Jagran APP

किसानों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत

समस्तीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में संगोष्ठी क

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:35 PM (IST)
किसानों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत
किसानों की आवाज को बुलंद करने की जरूरत

समस्तीपुर। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर किसान आंदोलन के समर्थन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। रविवार को कुरसाहा मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह की अध्यक्षता अशोक राय ने की। संचालन नंद किशोर कापर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि माकपा नेता मनोज कुमार सुनील, पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन, प्रो. भूपेन्द्र प्रसाद यादव थे। माकपा नेता ने कहा कि शासक वर्ग अडानी और अंबानी के हाथों बिक चुका है। इस परिस्थिति में आज जरूरी है कि कर्पूरी जी की विरासत को आगे बढाते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि संविधान को कमजोर कर किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है। इसके खिलाफ किसानों को गोलबंद होने की जरूरत है। निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को समस्तीपुर में आयोजित ट्रैक्टर रैली में भाग लेंगे और 30 जनवरी को मानव श्रृंखला को सफल बनाएंगे। गरीब निसहायों के बीच पूर्व विधायक ने कंबल भी वितरित किया। मौके पर मनोज राय, नंदकिशोर आजाद, सुक्कन राय, बैजु राय सहित कई अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

ट्रैक्टर परेड के लिए नुक्कड़ सभा

वारिसनगर,संस : भारतीय किसान सभा के बैनर तले रविवार को प्रखंड के बसंतपुर रमणी, गोही, धुरलख आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा की। दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की। 26 जनवरी को जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाली ट्रैक्टर परेड को सफल बनाने का निर्णय लिया। इंसाफ मंच के जिला सचिव ने बताया कि 30 जनवरी को महागठबंधन के आह्वान पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला को भी सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर रामसेवक साह, लक्ष्मी दास, उरहुलिया देवी, उमेश सहनी, शांति देवी, लालगीर पासवान, मिथिलेश कुमार सहनी, राम प्यारे सदा, प्रभात कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.