मृतक के आश्रितों को सौंपा चार-चार लाख चेक
उजियारपुर प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत में धंसना गिरने से हुई चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई ।
समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड की नाजिरपुर पंचायत में धंसना गिरने से हुई चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन की ओर से मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई । एसडीओ विष्णुदेव मंडल, एसडीपीओ कुंदन कुमार, सीओ संजय कुमार महतो तथा थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह की मौजूदगी में सभी मृतक के परिवार को चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं बीडीओ विजय कुमार ठाकुर ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार रुपये का चेक आश्रितों को दिया। मुखिया रूबी देवी ने कबीर अंत्येष्ठी योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये नकद राशि महैया कराई। इसके आलावा सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान किया। पूर्व मंत्री रामलखन महतो ने चारों मृतकों के परिजनों को ढ़ाई-ढ़ाई हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। वहीं रालोसपा की प्रदेश नेत्री स्वीटी प्रिया तथा रामसेवक ¨सह ने भी अपनी ओर से मृतक लालो पासवान के परिजन को 5 हजार तथा शेष अन्य तीनों के परिजनों को ढ़ाई-ढ़ाई हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
सांसद ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने घटना की सूचना मिलते ही नाजिरपुर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जिलाध्यक्ष राम सुमरन ¨सह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम देवी, मंडल अध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा समेत काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता भी पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचे।
एक वर्ष पूर्व दल¨सहसराय में हो हुआ था हादसा, एक महिला की हुई थी मौत
दल¨सहसराय : दल¨सहसराय के मालपुर पुरवारी पट्टी पंचायत के खटई टोल में एक वर्ष पूर्व 18 अक्टूबर को दिवाली से पूर्व मिट्टी में दबने से एक महिला की मौत हुई थी। जबकि इस घटना में एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। मालपुर पंचायत के वार्ड 14 निवासी अरविन्द कुमार की पत्नी अनीता देवी (25) और उनकी भांजी काजल कुमारी दीपावली को लेकर घर की निपाई- पुताई को लेकर घर के पास ही स्थित तपेश चौधरी की छोटी पोखर के किनारे से मिट्टी काट रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का धंसना अनीता और उसकी भांजी पर गिर पड़ा। इस घटना में विवाहिता अनीता की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि इस घटना में मृतक अनीता देवी की भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही 15 मार्च 2018 को अनुमंडल के उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर पंचायत में सडक किनारे गड्ढे में धंसना गिरने से गावपुर निवासी शंकर शर्मा की पत्नी नीलम देवी, पुत्री वीणा कुमारी तथा रामकिशुन ¨सह की पुत्री काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बावजूद लोग इस तरह की घटना से सबक नही ले रहे हैं।