विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस पीड़ित चार वर्षीय बालक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 Jun 2019 12:21 AM (GMT+05:30)

रोसड़ा प्रखंड के गोथरा स्थित राम टोला में चमकी बुखार से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया गया ...और पढ़ें

एईएस पीड़ित चार वर्षीय बालक की मौत
एईएस पीड़ित चार वर्षीय बालक की मौत

समस्तीपुर । रोसड़ा प्रखंड के गोथरा स्थित राम टोला में चमकी बुखार से 4 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार को गांव के ही दीपक राम का पुत्र गोलू कुमार को अचानक तेज बुखार आ गया। संपर्क मार्ग बाधित रहने के कारण परिजन पैदल ही बच्चे को लेकर स्थानीय एक निजी क्लीनिक पहुंचे। लेकिन, वहां चिकित्सक नहीं थे। इसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके कारण अस्पताल के पंजी में मृतक का नाम भी दर्ज नहीं हो सका। स्थानीय लोग शासन और प्रशासन को कोसते रहे हैं। काश, अगर रास्ता बना होता तो निश्चित रूप से जीवित अवस्था में ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। बताते चलें कि गोथरा के रामटोला में आज भी पहुंच पथ का अभाव है। खेतों के मेड़ के सहारे ही मोहल्ले वासियों की जिदगी किसी प्रकार कट रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे को सारा लक्षण चमकी बुखार का ही था।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप