प्रखर वक्ता व समाजसुधारक थे पूर्व पीएम चंद्रशेखर
मोहिउद्दीननगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें लोगों ने याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रो. रविंद्र सिंह ने की।
समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उन्हें लोगों ने याद करते हुए उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्रो. रविंद्र सिंह ने की। जबकि संचालन चंद्रकेतु सिंह ने किया। दीप प्रज्वलित कर जितेन्द्र सिंह ने पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ किया। पिकु सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम चन्द्रशेखर प्रखर प्रवक्ता व सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने भारत के अंतिम व्यक्ति तक विकास व आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना देखा था। आपातकाल की स्थिति का विरोध करते हुए सत्ता सुख को त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना था। वहीं प्रो. रविन्द्र सिंह ने कहा कि जब देश आरक्षण के आग में जल रहा था, ऐसी विषम परिस्थिति में महज कम दिनों के अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को एक नया मार्गदर्शन किया। जिसे पल-पल यह चिता सता रही थी कि कहीं एक छोटी सी गलती के कारण देश बिखर ना जाए। और भी कई कार्य उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किया जो हम सबों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मौके पर अशोक सिंह, सिघेश्वर राय, उपेन्द्र राय, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह,सुधीर कुमार सिंह, मो.लालबाबु,सुनील सिंह, रामवृक्ष पासवान, रामइकवाल राम, चन्द्रशेखर पासवान, राकेश मिश्रा, रणजीत कुमार सिंह, मो. आलमगीर, मो. एजाज, मो. कलाम, राजराम साह आदि प्रमुख व्यक्ति थे।