Move to Jagran APP

सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सरायरंजन प्रखंड के खजूरी चौक से चकवा नरघोघी सुभाष चौक पतैली होते हुए सरायरंजन बाजार तक केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 12:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:10 AM (IST)
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सीएए के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के खजूरी चौक से चकवा, नरघोघी, सुभाष चौक, पतैली होते हुए सरायरंजन बाजार तक केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने कर रहे थे। इस यात्रा में भाजपा के साथ अखिल भारतीय विधार्थी परिषद, हिन्दुस्तान विकास मंच, हिदुपुत्र संगठन, कौमी एकता फ्रंट, बजरंग दल समेत आधा दर्जन से अधिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम-लोग भी शामिल हुए। हजारों की संख्या में निकले समर्थकों के भारत माता की जयकारे से पूरे क्षेत्र की सड़कें गुंजायमान हो गई। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने बताया कि यह विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों के पास कोई काम नही है, वे बेरोजगार हैं। इसलिए बिना कानून को पढ़े ही आम-अवाम के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने सीएए कानून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक करार दिया। वहीं जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रूमान अहमद साबरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने नहीं, नागरिकता देने वाला कानून है, और यह कानून किसी भी धर्म के भारतीय नागरिक को प्रभावित नहीं करता है। मौके पर शशिधर झा, देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, महेन्द्र प्रसाद सिंह, मणि प्रसाद सिंह, अमरेश कुमार झा, नंद किशोर झा, चंदेश्वर प्रसाद राय, मन्टू चौधरी, अवधेश चौधरी, ऋषि ठाकुर, गुंजन मिश्रा, संतोष पासवान, रंजीत साह, संजीत कुमार ठाकुर, नितेश पटेल, रामयाद शाण्डिल्य, अखिलेश मिश्र, राकेश गिरि, संतोष यादव, प्रद्युमन ठाकुर, भोला सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.