महादलित बस्ती में लगी आग, 10 घर जलकर हुए राख
शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टं¨चग ग्रांउड में नप की जमीन पर बसे महादलित बस्ती में बुधवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना हुई।
समस्तीपुर । शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टं¨चग ग्रांउड में नप की जमीन पर बसे महादलित बस्ती में बुधवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना हुई। इस अगलगी में दस घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। दमकल की दो गाड़ियां एवं आसपास के लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में जहां सभी परिवार पूरी तरह बेघर हो गए। वहीं सारा सबकुछ जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब साढे नौ बजे इंद्रनगर मुहल्ले के महादलित परिवारों के घर में आग लग गई। सभी का घर फूस का था। अगलगी की घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते आसपास के दस घरों को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की ¨कतु आग को रोक नहीं पा रहे थे। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस ने लोगों के सहयोग से देर रात आग पर काबू पाया। इस घटना में लोगों के घरा में रखे कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत सारे सामान जल गए। न तो खाने के लिए कुछ बचा और न ही पहनने के लिए। लोग कोई भी सामान घर से बाहर भी निकाल नहीं सके। यह आग कैसे लगी, किसी को पता नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी ने घर में आग लगा दी है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि ईश्वर पासावन के घर में खाना बनाने के क्रम में आग लग गई। इसके बाद आसपास के अन्य घरों को भी वह अपने चपेट में ले लिया। अगलगी में 50 हजार से अधिक की नकद राशि भी जल गई। जबकि लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों के अलावा पंसस मीरा ¨सह, राजद नेता ¨पकी राय और वार्ड सदस्य नवीन पासवान ने अपने स्तर से पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराया। पीड़ितों का कहना है कि थाना में सनहा के लिए आवेदन दिया गया है। वहीं बीडीओ अंजन दत्ता ने ने बताया कि राजस्व कर्मचारी से सभी पीड़ितों की सूची एवं क्षति का आकलन कराया जा रहा है। जल्द ही सरकार के द्वारा निर्धारित राशि दे दी जाएगी। इस अगलगी में ईश्वर पासवान, दीपक पासवान, देवानंद पासवान, इंदल पासवान, उपेन्द्र रजक, शंभू रजक, दिनेश कुमार, दशरथ पासवान, काजल देवी, धनवंती देवी आदि का घर जलकर राख हो गया है।
पीड़ितों ने बताया कि उनलोगों को सर छुपाने के लिए भी जगह नहीं है। वे सभी भूमिहीन है। सरकारी भूमि पर अपना घर बनाकर किसी तरह गुजारा कर रहे थे। नगर परिषद के द्वारा इस ग्राउंड में कूड़ा फेंका जाता है। उसी में एक साइड से ये लोग किसी तरह रह रहे थे। सबों का घर झोपड़ी का था। लोगों के घरों में चुल्हा-बर्तन साफ कर अपने एवं परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। इस घटना के बाद वे लोग पूरी तरह सड़क पर आ गए हैं। दिन और रात अब कहां गुजारें, इसके लिए भी जगह नहीं है। बच्चों को कैसे ¨जदा रखें, इसके लिए भी न तो दाना हैं और न ही पैसे। मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाने वाले इन गरीबों की स्थिति ऐसी हो गई है कि ये लोग टं¨चग ग्राउंड के सड़क पर अपने परिवार एवं बच्चों के साथ खुले आसमान में रह रहे हैं। गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आकर जायजा लिया। सभी के लिए चेक भी बना दिया है। परंतु खाता में राशि नहीं रहने के कारण किसी को तत्काल चेक नहीं दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से राशि की डिमांड की गई है। मिलते ही सभी को चेक दे दिया जाएगा।