पिता ने भी माना रेखा के साथ उसके पुत्र का था अवैध संबंध
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के शिवना में सौरभ कुमार उर्फ गुड्डू एवं रेखा देवी की हत्या को लेकर मृतक के पिता भरत राय ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के शिवना में सौरभ कुमार उर्फ गुड्डू एवं रेखा देवी की हत्या को लेकर मृतक के पिता भरत राय ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने पुत्र की हत्या किए जाने से गमगीन पिता ने माना कि उसके पुत्र का अवैध संबंध रेखा देवी के साथ था। घटना की रात्रि गुड्डू अपने पैतृक आवास कल्याणपुर बस्ती पर ही था। वह मां और अपनी पत्नी के साथा खाना खाया। उसके बाद वह टहलने का बहाना बनाकर मृतका रेखा देवी के आवास पर आ गया। उन्होंने कहा है कि उसके पुत्र का रेखा देवी के साथ अवैध संबंध था। आशंका जताते हुए कहा है कि मृतका रेखा देवी ने झांसा देकर गुड्डू को बुलाया और अपने दूसरे प्रेमी के माध्यम से हत्या करवा दी। वैसे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जबकि सूत्रों का कहना है कि घटना की रात्रि अज्ञात अपराधी शराब लेने के लिए आया था। उसने शराब लेने के लिए गुडडू को उठाया। जैसे ही वह घर का दरवाजा खोलकर वह बाहर निकला कि उसे गोली मार दी गई। शोर मचाने पर रेखा की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि गुड्डू और रेखा दोनों अवैध शराब के कारोबार से जुड़े थे। इस कारोबार में पकड़े जाने पर दोनों को जेल भी भेजा जा चुका है। दोनों जमानत पर रिहा होकर आए थे। लोगों का बताना है कि दोनों की दोस्ती शराब के धंधे में ही हुई।
थाने के शिवना गांव में हुई कल्याणपुर बस्ती के गुड्डू कुमार की हत्या से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह किसी को अब तक समझ में नहीं आ रहा है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे कौन है। किसने और क्यों इस हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों के बीच अवैध संबंध था, इसकी जानकारी दोनों ही परिवार को थी। वर्षों से दोनों पति-पत्नी के रुप में रह रहे थे। लेकिन अवैध संबंध के कारण दोनों की हत्या होगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद गुड्डू के गुड्डू का शव पैतृक आवास पर लाया गया। उसकी पत्नी सरिता अपने पति के शव से लिपट कर वेसुध हो गई। वहीं दो छोटे-छोटे बच्चे ओम और हरिओम अपने पिता के शव को एकटक निहार रहा था। अपनी मां के आंचल से दोनों लिपटा रहा। वहीं पिता भरत राय एवं मां इंदुबाला अपने बुढापे का सहारा छीने जाने से गमगीन थे। वे अपनी किस्मत को कोस रहे थे।
डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि
दोनों के बीच अवैध संबंध वर्षो से था। प्रथम ²ष्टया हत्या के पीछे अवैध संबंध ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मामले का उद्भेदन करने में पुलिस जुटी है। जल्द ही इस मामले के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।