Move to Jagran APP

बाढ़ राहत से वंचित किसानों ने मुखिया का किया घेराव

कल्याणपुर प्रखंड की तीरा पंचायत के लगभग 894 लोगों को बाढ़ राहत की राशि नहीं मिली है। सरकार द्वारा प्रति परिवार छह हजार रुपये बाढ़ से पीड़ित लोगों के खाते में भेजे जाने हैं। परंतु अंचल कार्यालय से सूची नहीं भेजे जाने के कारण इन किसानों को राशि नहीं मिली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 12:16 AM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 12:16 AM (IST)
बाढ़ राहत से वंचित किसानों ने मुखिया का किया घेराव
बाढ़ राहत से वंचित किसानों ने मुखिया का किया घेराव

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड की तीरा पंचायत के लगभग 894 लोगों को बाढ़ राहत की राशि नहीं मिली है। सरकार द्वारा प्रति परिवार छह हजार रुपये बाढ़ से पीड़ित लोगों के खाते में भेजे जाने हैं। परंतु, अंचल कार्यालय से सूची नहीं भेजे जाने के कारण इन किसानों को राशि नहीं मिली। इससे आक्रोशित किसानों ने बुधवार की सुबह पंचायत की मुखिया मीरा देवी के घर पहुंचकर उन्हें बंधक बना लिया। वंचित किसानों का कहना था उन लोगों को भी राशि अविलंब सरकार से दिलवाई जाए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम ठाकुर लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। मोबाइल पर सीओ ने आश्वासन दिया कि दीपावली से पूर्व वंचित लोगों के खाते में अंचल कार्यालय से अनुदान राशि भेज दी जाएगी। बताया जाता है कि पंचायत के 2894 लोगों को अनुदान राशि भुगतान करने को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक में भी इसे पारित किया जा चुका है। अंचल कार्यालय से 2000 लोगों के खाते में अनुदान राशि भेजी जा चुकी है। किसानों द्वारा इसके लिए मुखिया को दोषी ठहराया जा रहा था। वंचित किसानों में गोपाल पांडेय, मनीष ठाकुर, लक्ष्मण राम, रश्मि देवी, सच्चिदानंद चौधरी, उमेश चौधरी, वीणा देवी, योगी राम, नीरज कुमार, सोहन कुमार पासवान, पिकी देवी, गांगो राम, संतोष पासवान, विनोद, मनोज पासवान, ईश्वर राम पासवान, प्रफुल्ल कुमार, महेंद्र महतो, ब्रजेश सहित 100 से अधिक आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.