पौधे लगाकर ही होगी पर्यावरण की सुरक्षा
पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधरोपण समय की मांग है। इसकी अनदेखी करने से भविष्य में आने वाली संतति प्रभावित होगी।
समस्तीपुर । पौधे लगाकर ही हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए पौधरोपण समय की मांग है। इसकी अनदेखी करने से भविष्य में आने वाली संतति प्रभावित होगी। उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश सिंह ने चकहाजी गांव में पौधारोपण करते हुए कही। कहा कि पौधरोपण के लिए महिलाओं को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। नई पीढ़ी को पौधरोपण, पौधों का सरंक्षण, इससे मानव जीवन सहित अन्य प्राणियों को मिलने वाले लाभ से लगातार अवगत कराने की आवश्यकता है। इस अवसर पर दो सौ फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। मौके पर मुखिया नंदलाल साह, अवधेश सिंह, सुरेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।