पोखरा में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत
रोसड़ा थाना के टेकुनामठ गांव में पोखरा में स्नान करने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गाव के स्वर्गीय शिवनंदन यादव की पत्नी शगुन देवी (70) के रूप में हुई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 01:35 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:35 AM (IST)
समस्तीपुर । रोसड़ा थाना के टेकुनामठ गांव में पोखरा में स्नान करने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गाव के स्वर्गीय शिवनंदन यादव की पत्नी शगुन देवी (70) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह शनिवार को दोपहर बाद करीब 2:30 बजे गाव के ही पोखर में स्नान करने गई थी। जहा अचानक पाव फिसलने के कारण अधिक पानी में चली गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर स्वजन व ग्रामीणों द्वारा खोजबीन जारी थी। इसी क्रम में पोखरा से ही उसे मृत अवस्था में निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें