दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित दारोगा की सड़क दुर्घटना में मौत
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढि़या में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल दारोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे पिछले तीन साल से दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित थे। मूल रूप से वे भागलपुर जिले के पीरपैंती क रहने वाले थे।
समस्तीपुर । दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढि़या में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल दारोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वे पिछले तीन साल से दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित थे। मूल रूप से वे भागलपुर जिले के पीरपैंती क रहने वाले थे। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित दारोगा अशोक कुमार यादव सोमवार को एक केस का अनुसंधान करने के लिए बसढिया जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। ठोकर लगते ही वे गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वो भागलपुर जिले के पीरपैंती गांव के रहने वाले थे। पिछले तीन वर्षों से दलसिंहसराय थाना में पदस्थापित थे। इस घटना के बाद पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने साथी की मौत से सभी पुलिस कर्मी गमगीन हैं।
सड़क दुर्घटना में दिवंगत दलसिंहसराय थाने में पदस्थापित दारोगा अशोक कुमार यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार की शाम थाने पर पहुंचा। उन्हें देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ गई। थाने पर मौजूद प्रशिक्षु एएसपी हिमांशु , डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, दरोगा संगीता कुमारी, महानंद सोरेन, शिव कुमार त्रिपाठी, गौरव प्रसाद, अस्थमा, शशिभूषण, आफताब आलम खान ,अमरेंद्र कुमार द्विबेदी, जमादार राकेश दुबे, रतन दास, शैलेन्द्र सिंह, इंतखाब आलम, संजय महतो, नीलम देवी, विधानचंद्र, शुभकरण, राजू इस्सर, सर्किल इंस्पेक्टर सीताराम राय के अलावा अन्य पुलिस कर्मी के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।