Move to Jagran APP

मां दुर्गा का खोईंछा भरने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

समस्तीपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:24 AM (IST)
मां दुर्गा का खोईंछा भरने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मां दुर्गा का खोईंछा भरने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

समस्तीपुर। जिले के विभिन्न स्थानों पर नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु माता का खोईंछा भरने के लिए सुबह से ही विभिन्न देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में पहुंचने लगे। मां की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। शहर से सटे दुधपुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों एवं पुलिस कर्मियों ने कई कतार लगाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित किया। शिवाजीनगर, संस: चैती नवरात्रि के अवसर पर बाघोपुर, सरहिला एवं नवकाटोल में एक हजार एक कुंवारी कन्याओं को खीर पूरी का प्रसाद शनिवार को खिलाया गया। खोईंछा भरने के लिए महिलाओं की दुर्गा मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ी। सरायरंजन, संस: नवरात्रा के दौरान नौवीं तिथि को पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। प्रखंड का मुख्य आकर्षण कल्याणपुर स्थित महा कल्याणेश्वरी मंदिर में देखने को मिला। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विजय कांत झा ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर यहां विगत 13 वर्षों से मां कल्याणेश्वरी की पूजा अर्चना की जा रही है। नवमी के अवसर पर महिला श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। महिलाएं माता की खोईंछा भरती है फिर उनसे सुख शांति एवं कल्याण की कामना करती हैं। इसके बाद मेला स्थल पर सजी दुकानों की ओर अपना रुख करती है। इस आयोजन में पूजा कमेटी के उपाध्यक्ष राम विनोद झा,संतोष कुमार झा, विपिन कुमार झा, मुन्ना झा, धीरज कुमार झा, सत्तन कुमार झा, दीपक महाराज, बिट्टू झा,रूपा देवी आदि सक्रिय योगदान कर रहे हैं।इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में उदापट्टी,भगवतपुर, तिसवारा ,बरहेता, रामचंद्रपुर ,खजूरी सहित एक दर्जन स्थानों पर धूम-धाम से मां दुर्गा की आराधना की गई। विभूतिपुर, संस : प्रखंड के नरहन, रुपौली खुर्द, बन्हैती, लोलहा चौक पर दुर्गा मंदिरों के पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खोईंछा भरकर श्रद्धालुओं ने मां से सुख समृद्धि की कामना की। कल्याणपुर,संस : कल्याणपुर चौक, परतापुर, खड़संड धाना माई स्थान, मूसेपुर,मनोकामना मंदिर कोल्हुआरा, जटमलपुर, सोरमार दुर्गास्थान, बख्तियारपुर आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं ने मां को खोईंछा भरकर आर्शवाद ग्रहण किया। दलसिंहसराय,संस : चैती दुर्गा पूजा शहर के साथ पूरे अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। कही माता की भव्य मूर्ति स्थापित कर तो कही पहले से स्थापित मां की मूर्ति को सजा कर। शहर के मालगोदाम रोड में स्थित माता के पंडाल में आज दिन भर खोईंछा भरने वालों की भीड़ लगी रही। तो दूसरी ओर गंज रोड स्थित काली मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। माँ वैष्णवी मनोकामना मन्दिर को भी फूल मालाओं से सजाया गया। रामपुर जलालपुर के काली स्थान में दुर्गा मंदिर में माता का पट रात्रि में खुला। उसके बाद विशेष पूजा अर्चना कर पोंगल प्रसाद और 56 भोग के साथ देवी भोजन कराया गया। रामपुर जलालपुर में स्थापित मूर्ति के आयोजन समिति में विजय कुमार चौधरी, ललन कुमार चौधरी, पवन कुमार चौधरी, अजय कुमार चौधरी, अमित चौधरी, वैभव, रामाश्रय दास, पकज चौधरी, बैधनाथ चौधरी आदि लोग मौजूद थे। हसनपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चैती दुर्गा मंदिर का शुक्रवार की रात पट खुलते ही खोईंछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार के मछुआ पट्टी स्थित दुर्गा मंदिर में अचानक महिलाओं की इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पूजा समिति के सदस्यों को दर्जनों वोलेंटियर की व्यवस्था कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। बताया गया है कि स्थानीय बाजार के अलावा देवड़ा, बीरपुर, पटसा, दुधपुरा आदि गांवों के चैती दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गे की भव्य मूर्ति स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। रेासड़ा,संस : महानवमी को मां सिद्धिदात्री की खोईछा भरने के लिए सभी पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में शनिवार की सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। शहर के बाबा अमर सिंह स्थान स्थित पूजा पंडाल में अपार भीड़ देखी गई। भीड़ का आलम यह था कि दर्जनों महिलाओं को घंटों कतार में लगा रहना पड़ा। महिला पुलिस के साथ-साथ पूजा समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था में जुटे थे। वही विश्वकर्मा मंदिर परिसर स्थित पूजा पंडाल में भी महिलाओं द्वारा खोईंछा भरने का कार्य लगातार जारी था। इसके अलावा गांधी चौक, डगवर टोली, भिरहा एवं शहियार डीह आदि स्थानों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी। शाहपुर पटोरी, संस : चैत्र नवरात्रा के अंतिम दिन दुर्गा मंदिर और प्रतिमा स्थल पर काफी संख्या में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार की रात जब देवी प्रतिमाओं का पट खुला तो प्रतिमा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी। देर रात तक माता के भक्ति गीतों के गायन तथा पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। सर्वाधिक भीड़-भाड़ मां उमाशंकरेश्वरी देवी कवि चैक तथा स्टेशन चैक पर मनोज कुमार साह द्वारा स्थापित माता दुर्गा की प्रतिमा स्थल के समीप देखी गयी। शनिवार की दोपहर तक प्रतिमा स्थल पर हवन पूजन किया गया। उसके बाद महिलाओं ने खोईंछा भरी और अपने लिए मन्नतें मांगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.