विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, बनारस-कोलकाता और नई दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:27 PM (IST)

रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बनारस-कोलकाता और नई दिल्ली-दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

दिवाली-छठ पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

दिवाली-छठ पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

  2. बनारस-कोलकाता और नई दिल्ली-दरभंगा रूट पर परिचालन।

  3. समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी ठहराव।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बनारस और कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन छपरा, बरौनी और किऊल के रास्ते किया जाएगा। 

इस ट्रेन का ठहराव जिले के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे समस्तीपुर सहित आसपास के यात्रियों को कोलकाता और बनारस की यात्रा में सुविधा मिलेगी। 

बनारस-कोलकाता एसी स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 

ट्रेन संख्या 05048 बनारस-कोलकाता एसी स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से चलेगी। ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। 

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05047 कोलकाता-बनारस एसी स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे बनारस पहुंचेगी। 

ट्रेन का ठहराव वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा स्पेशल ट्रेन में 20 एसी इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर कोच लगाए जाएंगे।

दिवाली-छठ पर नई दिल्ली और दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04098/04097 शकूरबस्ती (नई दिल्ली)-दरभंगा-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। 

ट्रेन संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा पूजा स्पेशल 1 अक्टूबर से 23 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। शकूरबस्ती से ट्रेन सुबह 9:20 बजे रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 11:45 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 

वापसी में ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती पूजा स्पेशल 2 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को नहीं चलेगी। दरभंगा से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद शाम 6:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। 

ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाह नगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों के खाने में अब नहीं मिलेगी गंदगी, चूहे-कॉकरोच दिखे तो AI कैमरे भेजेंगे सीधा अलर्ट