Move to Jagran APP

तीन सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

रोसड़ा में मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के सौजन्य से शुक्रवार को तीन सौ जरूरतमंद एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से बुजुर्ग विधवा एवं दिव्यांग आदि शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:30 PM (IST)
तीन सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
तीन सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

समस्तीपुर । रोसड़ा में मुरारी स्मृति सेवा संस्थान के सौजन्य से शुक्रवार को तीन सौ जरूरतमंद एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग आदि शामिल थे। संस्थान के कार्यालय पर शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह तथा पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र कुमार नायक आदि ने कंबल देकर विदा किया। मौके पर व्यवसाई संघ के अध्यक्ष विनोद देव, भाजपा नेता ललन सिंह, भारतीय मजदूर संघ के रामबाबू सिंह, के अलावा वार्ड पार्षद मीरा सिंह , श्याम बाबू पटवा प्रभाकर निराला ,विनोद पासवान, दिव्या भारती, मनोज कुमार पूर्वे समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। असहाय, वृद्ध एवं दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण

prime article banner

मोरवा : दीन दुखियों की मसीहा थी स्व. सुनीता देवी। उक्त बातें प्रखंड भाजपा उपाध्यक्ष एवं ररिया ही पंचायत के मुखिया फूलन कुमार सिंह ने कही। इस मौके पर मुखिया के द्वारा वृद्ध एवं दिव्यांग सम्मान समारोह के साथ दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने क्षेत्र के एक हजार से अधिक वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग को अंग वस्त्र एवं कंबल से सम्मानित किया। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रांजलि कुमारी, लल्लन प्रसाद सिंह, राजन कुमार सिंह, डॉ. गोलू कुमार, निखिल आनंद, राम नरेश शर्मा, वार्ड सदस्य भिखारी महतो सहित ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने किया रामायण पाठ

शिवाजीनगर प्रखंड के सरहीला गांव में रामायण गोष्ठी का आयोजन किया गया। धर्म परायण समाजसेवी दाम गोविद देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर उक्त कार्यक्रम के मौके पर रामायनी राम उदगार मंडल ने कहा पृथ्वी पर जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है उनकी मृत्यु भी सुनिश्चित है। सद्कर्म करते हुए भगवान की भक्ति भजन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मौके पर रामायणी गागों मंडल, सियाराम मंडल, दामोदर मंडल, शिव शंकर मंडल, राम सेवक पंडित, बैद्यनाथ मंडल, राज कुमार मंडल, भगवान लाल मुखिया, भोला मंडल, राधे दास, ब्रज किशोर सिंह, डॉ. राम बालक सिंह, डॉ. मिथलेश कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, नेमो दास, सुशील कुमार सिंह, शिवजी मंडल, मधु देवी, राम लड्डू देवी, सुरूज देवी, अनीता देवी, रीता देवी, गीता देवी, रानी देवी, नीलम कुमारी, अंजलि देवी, गायत्री देवी आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.