सोशल मीडिया के जरिए बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए चलेगा अभियान
बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर गठित टास्क फोर्स की बैठक एसडीओ विष्णुदेव मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई।
समस्तीपुर। बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर गठित टास्क फोर्स की बैठक एसडीओ विष्णुदेव मंडल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। महिला विकास निगम व समाज कल्याण विभाग, यूनिसेफ और एक्शन एड के संयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह व दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान की सफलता पर सदस्यों के बीच चर्चा की गई। एसडीओ ने उपस्थित सदस्यों बताया कि विगत 3 महीनों में अनुमंडलस्तरीय बाल विवाह उन्मूलन टास्क फोर्स के प्रयासों से अनुमंडल स्तर पर कुल 12 बाल विवाहों को काउंसलिग के आधार पर रोका गया। उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह और दहेज जैसी कुप्रथा को रोकने के लिए बेहतर व कारगर नेटवर्क स्थापित करने व संवाद की बेहतर प्रक्रिया अपनाने के लिए एक व्हाट्सएप समूह के निर्माण का निर्देश दिया। मौके पर अपर अनुमंडल मंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार, सदस्य धीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार समीर, डा. पन्नालाल, बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह, रेणु सिन्हा, विजय ठाकुर, धीरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।