बूथ स्तर पर जनसंपर्क चलाने का निर्णय
सरायरंजन जदयू प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक लोहिया मैदान में मंगलवार को हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 12:25 AM (IST)
समस्तीपुर । सरायरंजन जदयू प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओं की बैठक लोहिया मैदान में मंगलवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने आगामी 17 फरवरी को दरभंगा मे प्रमंडलीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया। सर्वसम्मति से सम्मेलन को सफल बनाने में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 23 पंचायत से कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। मौके पर परमानंद झा, नागेंद्र झा, रामकुमार झा, परमानंद मिश्र, अशोक राय, राजीव कुमार दास, नागराज झा, जयराम सहनी, दानिश कमाल, राजीव मिश्र, संतोष राम, उमेश चन्द्र झा, संजय दास, रंजन कुमार राय, अलाउद्दीन, संजय राय, मुरारी चौधरी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें