राजद की बैठक में अनुसूचित जाति कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय
कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
समस्तीपुर । कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। संचालन जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। इस बैठक में 17जनवरी को नगर भवन में राजद अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का जिला सम्मलेन करने का फैसला लिया गया। वही 24 जनवरी को कर्पूरी आश्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह मनाने का भी फैसला लिया गया। मौके पर राजद अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद राम ने योगेंद्र पासवान को शिवाजीनगर का प्रखंड अध्यक्ष, रामचंद्र पासवान को सरायरंजन का प्रखंड अध्यक्ष तथा सोनू कुमार राम को जिला महासचिव मनोनीत किया। जबकि राजद तकनीकि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव शम्भू कुमार ने सोनू कुमार को खानपुर का प्रखंड अध्यक्ष, दीपू पासवान को मोहनपुर का प्रखंड अध्यक्ष, मो. निशेह अहमद को मो.नगर का प्रखंड अध्यक्ष तथा हरिनारायण राय को पटोरी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। बैठक को मुनेश्वर ¨सह, मो.अरमान सदरी, रामविनोद पासवान, विश्वनाथ राम,रोशन यादव, मन्नू पासवान, मनोज कुमार राय, प्रमोद राम, शिव शम्भू कुमार, राकेश यादव, दीपक यादव, ¨पकी राय, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।