नगर भाजपा की बैठक में दीपोत्सव मनाने का निर्णय
भाजपा नगर मंडल रोसड़ा की बैठक मोहन पटवा की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बचाव और सुरक्षात्मक कार्य पर विशेष चर्चा की। वही अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दिन 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया।
समस्तीपुर । भाजपा नगर मंडल रोसड़ा की बैठक मोहन पटवा की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। बैठक के दौरान उन्होंने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बचाव और सुरक्षात्मक कार्य पर विशेष चर्चा की। वही अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के दिन 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया। शुभ संध्या में लोगों से घर-घर दीप जलाने की अपील करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश कुमार झा ने दीपोत्सव पर चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। नगर अध्यक्ष ने इसके मद्देनजर जन जागरण अभियान चलाने की बात कही। बैठक को महामंत्री राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, लक्ष्मी देवी, शैलेन्द्र झा एवं पंकज कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।