सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत, सड़क जाम
मोरवा प्रखंड के व्यासपुर काली स्थान के निकट सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत गुरुवार की रात हो गई। इसको लेकर शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
समस्तीपुर । मोरवा प्रखंड के व्यासपुर काली स्थान के निकट सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की मौत गुरुवार की रात हो गई। इसको लेकर शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया। मृतक की पहचान सारंगपुर पश्चिमी व्यासपुर निवासी 65 वर्षीय राम नारायण शर्मा के रुप में हुई है। बताया गया है कि रविवार को काली स्थान के समीप एनएच 103 पर बाइक की ठोकर से वे जख्मी हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात मौत हो गई। जिसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने एनएच 103 को जाम कर दिया। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। बीडीओ शिव शंकर राय ने मृतक के आश्रितों को सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद जामा समाप्त हुआ। इधर, विधायक विद्यासागर ¨सह निषाद, पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह निषाद, पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी, मुखिया बड़े लाल साहनी, विष्णु सहनी, सूर्य नारायण झा आदि ने पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।