समस्तीपुर के दलसिंहसराय में NH 28 पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौत और दो घायल
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में NH-28 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो ...और पढ़ें
-1784377823174_m.webp)
दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। फोटो: जागरण
HighLights
दलसिंहसराय में NH-28 पर दो बाइकों की टक्कर।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हुई।
एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत रसीदपुर स्थित एनएच-28 पर शनिवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक युवती समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
हनुमान मंदिर के पास हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रसीदपुर स्थित हनुमान मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रही दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो युवकों की मौके पर मौत
हादसे में पगड़ा निवासी पप्पू राम के 30 वर्षीय पुत्र विरजू कुमार तथा महनैया निवासी शंकर झा के 22 वर्षीय पुत्र भोला झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भोला झा अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एक युवती समेत दो घायल
दुर्घटना में महनौया निवासी उमेश साह की 20 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी और पगड़ा निवासी राम उदगार राय के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
अलग अलग गंतव्य पर जा रहे थे सभी
बताया गया कि विरजू कुमार और गौतम कुमार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, जबकि भोला झा और जुली कुमारी आर.बी. कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-28 पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तेज रफ्तार को माना जा रहा कारण
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
