माकपा ने उजियारपुर से दावा ठोका, शुरू की तैयारी
माकपा जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक को माकपा राज्य कमेटी सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित किया।
समस्तीपुर । माकपा जिला कमेटी की दो दिवसीय बैठक मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक को माकपा राज्य कमेटी सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित किया। अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी और राज्य की नीतीश सरकार पूर्णत: जनविरोधी है। राज्य में हत्या, लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गरीब को जमीन से बेदखल किया जा रहा है। संगठित एवं सुनियोजित ढ़ग से भाजपा साम्प्रदायिक दंगा करा रही है। माकपा पूर्णत: वाम एकता स्थापित कर भाजपा को परास्त करने के लिए राजद के साथ चुनावी गठबंधन का प्रयास करेगी। माकपा ने कहा कि पार्टी उजियारपुर से चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए एक बूथ दस यूथ की कमेटी बनाने का आह्वान किया। राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं पूर्व विधायक रामाश्रय ¨सह ने अपने संबोधन में कहा की संगठन को चुस्त दुरुस्त करें। सभी बचे प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उजियारपुर लोकसभा से चुनाव लड़ा जाएगा। इसकी तैयारी 09 नवंबर को ¨स¨घया जनता कालेज में जिला कार्यकर्ता कन्वेंशन किया जाएगा। कन्वेंशन को पूर्व सांसद व पोलित ब्यूरो सदस्य हन्नान मौला संबोधित करेगें। वहीं 16 दिसंबर को दल¨सहसराय के आरबी कालेज में पोल खोल हल्ला बोल, राफेल चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के अलावा दलित नेता जिग्नेश मेवानी सहित कई नेता संबोधित करेगें। बैठक को रामाश्रय महतो, अजय कुमार, मनोज कुमार सुनील, रामदयाल भारती, गंगाधर झा, सत्यनारायण ¨सह महेश कुमार अजय कुमार आदि ने संबोधित करते हुए भाजपा को हराने का संकल्प लिया। मौके पर रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, भोला राय, नीलम देवी, विधान चन्द्र, राजगीर यादव, शशिकांत झा, उपेन्द्र राय, संजीव शम्भू, ललन कुमार, अवधेश मिश्रा, सुरेन्द प्रसाद ¨सहा, रामकुमार महतो, प्रो. कृष्ण कुमार ¨सह, शाह जफर इमाम, दिनेश पासवान, ए हादी, रामसेवक राय, मिथिलेश ¨सह आदि मौजूद रहे।