कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनंदन बाबू का निधन
समस्तीपुर । जिले की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने जिले की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह पत्रकार दिलीप कुमार कुंदन के पिता राजनंदन प्रसाद ¨सह का निधन गुरुवार को हो गया।
समस्तीपुर । जिले की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह पत्रकार दिलीप कुमार कुंदन के पिता राजनंदन प्रसाद ¨सह का निधन गुरुवार को हो गया। वे पचासी वर्ष थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्व. ¨सह का जन्म सन 1934 में बरियारपुर गांव के किसान सह महान स्वतंत्रता सेनानी स्व.महावीर प्रसाद ¨सह के घर में हुआ था। इन्होंने वकालत की डिग्री लेकर सन 1968 से समस्तीपुर न्यायालय में वकालत की और मुफ्त में अपनी पेशा से सबों को न्याय दिलाते रहे। पिता की विरासत को संभालते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर राजनीति पारी की भी शुरुआत की और जीवन पर्यंत जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद पर रहे। भूमि विकास बैंक कल्याणपुर के अध्यक्ष, दस वर्षों तक मुक्तापुर बाजार समिति के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। वारिसनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, बीस सूत्री अध्यक्ष, जिला वकील संघ के सचिव के साथ-साथ चार बार जिला कॉपरेटिव बैंक के डेलीगेट, जिला उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष, जिला आदर्श बाल विद्यालय के अध्यक्ष, शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर भी रहे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव समेत अन्य नेताओं ने मिलकर इन्होंने क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं को रखने का काम किया। उनके निधन का समाचार सुनते ही काफी संख्या में कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों की भारी भीड़ जुट गई। शुक्रवार को इनके पैतृक आवास बरियारपुर गांव पहुंच कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकलेवर प्रसाद ¨सह, लाल नारायण ठाकुर, रामप्रीत राय, मो.मसकूर आदि नेताओं ने पार्टी के झंडों में लपेटकर फूल माला अर्पित कर इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। थानाध्यक्ष पवन कुमार, प्रखंड प्रमुख रामा साह, उपप्रमुख शिवशंकर महतो, जिला पार्षद सुधा कुमारी, प्रेमकला राय, मुखिया अरुण कुमार भगत, चन्द्रभूषण ठाकुर, वशिष्ट राउत, इजहारुल हक, अब्दुल समद खान, राजेश कुमार सहनी, वसंत देवी, सुनीता ¨सह, पंसस बब्लू कुमार महतो सहित डॉ. इरशाद अहमद, भाजपा अध्यक्ष डॉ.अर्जुन ठाकुर, कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह, मनोज कुमार ¨सह, परमेन्द्र कुमार ¨सह, भाकपा अंचल सचिव उपेंद्र प्रसाद, जवाहर राय, दिनेश साह, राजकुमार साह, वीणा दास, संजय कुमार ¨सह, शिक्षक बंधु सर्वजीत कुमार, वैधनाथ झा, रमन कुमार लाल सहित काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्व.¨सह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट पर किया गया। मुखाग्नि इनके इकलौते पुत्र पत्रकार दिलीप कुमार कुंदन ने दी।